New Delhi: वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले जो दिन आता है वो है ROSE DAY यानी गुलाबों का दिन। इससे पहले आप अपने किसी खास को गुलाब दें आज हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के सबसे महंगे फूलों के बारे में। अगर बात करें दुनिया के सबसे महंगे गुलाब की तो जूलियट रोज दुनिया में सबसे महंगा गुलाब है। इसे खरीदने के बारे में बड़े से बड़े रईस को भी 10 बार सोचना पड़ता है। इसकी कीमत है 90 करोड़ रुपए … अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये गुलाब इतना महंगा क्यों है? तो चलिए बताते हैं इस गुलाब की खासियत।
ये गुलाब बेहद खास होता है। ये गुलाब बहुत मुश्किल से उगता है। असल में इसे गुलाब की ब्रीडिंग करने वाले मशहूर फ्लॉवरिस्ट डेविड ऑस्टिन ने कई गुलाबों से मिलाकर बनाया था। apricot-hued hybrid इस रेयर प्रजाति को बनाने में उन्हें 15 साल लग गए थे। 2006 में उन्होंने इसे 10 मिलियन पाउंड यानी 90 करोड़ रुपए में बेचा था। डेविड ऑस्टिन की वजह से मशहूर हुए इस गुलाब की कीमत अब कुछ कम हो गई है। इसे 26 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि, अब भी ये दुनिया का सबसे महंगा गुलाब है। इसे 3 मिलियन पाउंड रोज भी कहा जाने लगा है।
श्रीलंका में ऊंगने वाला कडुपुल फूल दुनिया का सबसे महंगा फूल माना जाता है। इसकी आजतक कोई कीमत तय नहीं की जा सकी है। रात में उगने वाला ये फूल कुछ घंटों के लिए ही खिलता है। इसे लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं। शेंजेन नोंग्के ऑर्किड गुलाब की कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। आर्किड, मून फ्लॉवर और 100 साल पुराने फिकस की कीमत 72 लाख रुपए है। गोल्ड ऑफ किनाबालु ऑर्किड की कीमत 3.5 लाख रुपए है। टुलिप्स की कीमत 3 लाख रुपए है तो वहीं सैफरन क्रॉकस की कीमत 90 हजार रुपए है।
Latest posts by Naina (see all)
- दुल्हन के जोड़े में शहीद पति तिलक राज को पत्नी ने दी अंतिम विदाई,भावुक नजारा देख रोया पूरा गांव - February 16, 2019
- ढाई साल के बच्चे ने शहीद पिता को अपने नन्हें हाथों से दी मुखाग्नि,तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब - February 16, 2019
- सिर्फ बेटी ही घर नहीं छोड़ती है,कुछ बेटे भी घर छोड़ देते हैं….ताकि हम और हमारा देश सलामत रहे - February 16, 2019