New Delhi: सिगरेट पीने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब 100 साल से कम उम्र के लोग सिरगेट नहीं खरीद पाएंगे। इसके लिए एक काननू बनाई जा रही है। साल 2024 तक 100 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को सिगरेट बेचने पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। अगले 5 सालों के दौरान सिगरेट खरीदने वालों की न्यूनतम उम्र बढ़ाई जाएगी। अभी सिगरेट खरीदने वालों की न्यूनतम उम्र 21 साल है। 2020 में 30 साल से कम उम्र के लोग सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे। इसके बाद 2021 में 40, 2022 में 50, 2023 में 60 और 2024 में सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र 100 साल कर दी जाएगी। यानी यहां सिगरेट पीना है, तो पहले 100 साल जीना होगा।
अमेरिका के हवाई राज्य में सदन में एक कानून का मसौद पेश किया है जिसके मुताबिक अगले पांच सालों में सिगरेट की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाएगी। हालांकि यह प्रतिबंध सिगार, पाइप तंबाकू, चबाने वाले तंबाकू या ई-सिगरेट पर लागू नहीं होगा। सिगरेट की बुरी लत से छुटकारा दिलाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। इनमें तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाना और इन्हें खरीदने की न्यूनतम उम्र 21 साल करना शामिल है। हालांकि, सिंथिया का कहना है कि पुराने सभी कानूनों में कुछ न कुछ कमी थी, जिनसे लोग बच निकलने के रास्ते भी तलाश लेते थे।
साल 2010-11 में हवाई में 90 साल के ऊपर के व्यक्तियों की कुल जनसंख्या 0.8% थी। इस लिहाज से 2024 में सिगरेट की बिक्री लगभग बंद हो जाएगी। न्यूजीलैंड की सरकार कार में बच्चों के मौजूद रहने पर सिगरेट पीने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। बच्चों की सेहत को होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार यह प्रस्ताव संसद में ला रही है। कानून बन जाने के बाद ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सरकार के मुताबिक सिगरेट के धुएं का सबसे ज्यादा बुरा असर बच्चों पर पड़ता हैं। इसलिए बच्चों को बचाने के लिए यह कानून बनाया जा रहा है।
Latest posts by Naina (see all)
- दुल्हन के जोड़े में शहीद पति तिलक राज को पत्नी ने दी अंतिम विदाई,भावुक नजारा देख रोया पूरा गांव - February 16, 2019
- ढाई साल के बच्चे ने शहीद पिता को अपने नन्हें हाथों से दी मुखाग्नि,तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब - February 16, 2019
- सिर्फ बेटी ही घर नहीं छोड़ती है,कुछ बेटे भी घर छोड़ देते हैं….ताकि हम और हमारा देश सलामत रहे - February 16, 2019