New Delhi: बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे तक वह होटल में चेक-इन कर चुके थे। बोनी कपूर श्रीदेवी के कमरे में गए और उनसे 15 मिनट तक बातचीत भी की। इसके बाद श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं। वह बाथरुम के अंदर काफी देर तक बंद थीं। बोनी कपूर बहुत देर से इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर जो देखा वह दंग कर देने वाला था। बोनी कपूर ने देखा कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध हालत में पड़ी है।
बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया से अलविदा कह दिया था। दुनिया छोड़कर जाने के बाद श्रीदेवी फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। श्रीदेवी की मौ’त दुबई के होटल में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौ’त बाथटब में डूबने से उनकी हुई थी। उनकी पुण्यतिथि से पहले चलिए जानते हैं आखिर कैसे वो होटल के कमरे में अकेली रह गई थीं।
चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम में जाने से पहले उन्होंने अपने पति बोनी कपूर से करीब 15 मिनट तक बातें भी की थी। श्रीदेवी की मौ’त के बाद ऐसी खबरें फैलीं कि वो न’शे में थीं लेकिन उनके करीबियों ने बताया था कि श्रीदेवी को कभी श’राब पीते नहीं देखा था। मोहित मारवाह की शादी के बाद पूरा कपूर खानदान 21 फरवरी तक मुंबई लौट चुका था लेकिन किसी एग्जीबिशन के लिए श्रीदेवी वहीं जुमैरा एमीरेट्स टावर्स होटल में अकेली रह गईं। इस बीच शनिवार यानी 24 फरवरी को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर वापस श्रीदेवी से मिलने पहुंचे थे। वह श्रीदेवी का सरप्राइज देना चाहते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोनी कपूर ने फौरन अपने दोस्त को फोन किया। रात 9 बजे दुबई पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृ’त घोषित कर दिया गया था। रात 11 बजे तक फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को श्रीदेवी की मौ’त की खबर मिली। आधी रात 1 बजे तक भारत के कई मीडिया हाउस ने उनकी मौ’त की खबर अपनी वेबसाइट पर छापी।
Latest posts by Naina (see all)
- दुल्हन के जोड़े में शहीद पति तिलक राज को पत्नी ने दी अंतिम विदाई,भावुक नजारा देख रोया पूरा गांव - February 16, 2019
- ढाई साल के बच्चे ने शहीद पिता को अपने नन्हें हाथों से दी मुखाग्नि,तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब - February 16, 2019
- सिर्फ बेटी ही घर नहीं छोड़ती है,कुछ बेटे भी घर छोड़ देते हैं….ताकि हम और हमारा देश सलामत रहे - February 16, 2019